पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेगाना क्षेत्र में रॉयल्टी माफिया का राज

डेगाना क्षेत्र में रॉयल्टी माफिया का राज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पादू कलां और डेगाना इलाके में हरसौर से लेकर आछोजाई....। यहां अवैध बारूद से पहाड़ियों को उड़ा अवैध खनन...रॉयल्टी चोरी हो रही है....तहसीलदार व एसडीएम पर भी बीते डेढ़ साल में हमले हुए...सरकारी अमला भी जाने से डरता है। पत्थर निकालने के बाद अवैध रूप से रॉयल्टी वसूली का खेल चल रहा है।

रॉयल्टी ठेकेदार के नाम पर कथित माफिया के लोग सादे कागज पर पर्ची काट ट्रैक्टर चालक से 200 रुपए लेकर गारंटी देते हैं कि उन्हें पैसा दे दो, उन्हें कोई नहीं रोकेगा। न पुलिस और न प्रशासनिक अधिकारी। दावा यह भी कि कोई भी रोके तो उनके आदमी के मोबाइल नंबर पर बात करवा देना। पत्थरों पर रॉयल्टी की दरें कहने को तो सरकार ने तय कर रखी है। लेकिन वसूली माफियाराज करता है। इस खेल की हकीकत जानने के लिए भास्कर रिपोर्टर ट्रैक्टर चालक बनकर आछोजाई गांव पहुंचा। लगातार 29 दिन तक इस क्षेत्र में रहकर सबूत जुटाए। जहां पत्थरों का खनन होता है। वहां दो पहाड़ हैं। एक पर अवैध तरीके से खनन होता है। ट्रैक्टर में पत्थर भरने के बाद रॉयल्टी कर्मचारियों ने सादे कागज पर ट्रैक्टर चालक का नाम लिखा। उन्होंने उससे 200 रुपए लिए और रवाना कर दिया। रिपोर्टर ने रास्ते में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करने की बात पूछी तो बोले- यहां 200 रुपए की पर्ची कटाने के बाद थानेदार और एसडीएम भी आपको नहीं रोकेंगे। कोई रोके तो यह पर्ची दिखा देना। रॉयल्टी व खनन माफिया की हकीकत की परते उधेड़ती यह रिपोर्ट:-

गजेन्द्र घटियाला

पादूकलां

जहां तहसीलदार से ले एसडीएम पर हमले, सरकारी अमला भी जाने से डरता है, वहां पहुंचा भास्कर, नाकों पर ही राॅयल्टी चोरी, आछोजाई में रोज 2 लाख का अवैध खनन

ग्राउंड रिपोर्ट

आछोजाई: अवैध खनन से आधा पहाड़ खत्म, रोज भरते हैं 150 ट्रैक्टर

आछोजाई गांव में दो पहाड़ हैं। इनमें से एक पर पत्थरों का अवैध खनन होता है। खनिज विभाग के अधिकारियों को पता होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती है। पड़ताल में सामने आया है कि आछोजाई के एक पहाड़ से हर दिन 150 ट्रैक्टर अवैध खनन कर पत्थर ले जाते हैं। एक ट्रैक्टर ट्रॉली में नियमानुसार 6 टन तक पत्थर भरा जा सकता है। मैसेनरी स्टोन पर रॉयल्टी की दर 28 रुपए प्रति टन निर्धारित की हुई है। इसके अलावा प्रति टन 2.80 रुपए के हिसाब से डीएमएफटी और 18 फीसदी रॉयल्टी भी वसूलने का प्रावधान है। चौंकाने वाली बात यह है कि जहां रॉयल्टी के नाम पर पर्ची काटी जाती है। वहां से रॉयल्टी के लिए तौल करवाने का धर्मकांटा एक किमी दूर है। यहां कोई ट्रैक्टर चालक रॉयल्टी की पक्की रसीद मांगता है तो उसे कर्मचारी धर्मकांटे पर जाकर तौल करवाने को कहते हैं। फिर धर्मकांटा दूर होने का हवाला देकर सादे कागज पर कच्ची पर्ची बनवाने और 200 रुपए देने के लिए ठेकेदार के कर्मचारी ट्रैक्टर चालकों को राजी कर लेते हैं।

हालात ऐसे

आछोजाई, डेगाना में अवैध माइनिंग हो रही है, रॉयल्टी चोरी भी हो रही, क्या आपको पता है?

सहा. अभियंता उत्तम सिंह ने 29 मार्च को कहा सबूत भेजो, रिपोर्टर ने तत्काल वाटसएप पर सबूत भेजे। वे बोले कल जाऊंगा, अब तक नहीं आए।

रिपोर्टर ने ग्रामीणों से पूछा, यहां कभी खनि विभाग के अधिकारी या पुलिस आती है?

लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, जब भी अधिकारी आए तो हमला हुआ, उन्हें भागना पड़ा, इसलिए कोई नहीं आता।

खत्म हो रहे पहाड़ : आछोजाई में खनन पट्‌टा नहीं, यहां बारूद भी अवैध ला करते हैं विस्फोट

सहा. अभियंता को 29 मार्च को सबूत दिए, आज तक नहीं गए

माफिया राज : बेखौफ अवैध खनन, आंध्र प्रदेश के फर्जी नं. दे खुलेआम रॉयल्टी चोरी

पत्थर चोरी की लाइव तस्वीरें : आछोजाई की खदान, यहां कोई पहुंचे तो हमला तय

कोई नहीं रोक सकता : डेढ़ साल पहले एसडीएम रविंद्र हरसौर गए हमला हुआ उसके बाद कोई नहीं जाता।

रॉयल्टी माफिया का आंतक इतना है कि कोई भी ट्रैक्टर चालक इनके आदमियों के खिलाफ आवाज नहीं उठाता है।

ट्रैक्टर चालकों का कहना है कि यदि कोई इसका विरोध करता है तो रॉयल्टी ठेकेदार के आदमी मारपीट करते हैं। इसलिए कोई भी उनके खिलाफ मुंह नहीं खोलता है। पुलिस में भी इनके खिलाफ मामला तक दर्ज नहीं किया जाता है।

पहले हमले कराए, अब अधिकारियों से मिल करते हैं रॉयल्टी चोरी व अवैध खनन

डेढ़ साल पहले हरसौर में डेगाना एसडीएम रविंद्र कुमार पर हमला हुआ। 1 माह पहले रियां में तहसीलदार पर बजरी माफिया ने हमला कर कुचलने की कोशिश की। 2 कार्मिकों को घायल भी किया। अब आछोजाई, हरसौर में कोई अधिकारी नहीं जाते। ट्रैक्टर चालकों और ग्रामीणों का कहना है कि जो चालक 200 रुपए की पर्ची कटवा लेता है। उसके खिलाफ न पुलिस कार्रवाई करती है और न ही खनिज विभाग । उल्टे रॉयल्टी चोरी का विरोध करने वाले चालकों का ट्रैक्टर जब्त कर जुर्माना लगाया जाता है।

पूछताछ करते ही सीधे मारपीट

दावा: बस पर्ची लो, कोई कुछ नहीं करेगा

रिपोर्टर ने कथित रॉयल्टी नाकेदार से पुलिस व अधिकारियों की कार्रवाई की बात पूछी।

जवाब मिला- हमारे ठेकेदार जयपुर में रहते हैं। पुलिस, अधिकारियों तक सबसे उनकी अच्छी बनती है। कोई कुछ नहीं बोलेगा। यह नंबर 96******36 पर बात करा देना।(जबकि यह नं. फर्जी, आंध्र प्रदेश के किसी व्यक्ति के नाम का है)

खनन इलाके में लगे बोर्ड के अनुसार, अभी रॉयल्टी वसूली ठेका सर्वश्री गैलेक्सी माइनिंग एंड रॉयल्टी फर्म के पास है।

कार्यालय जयपुर में है।

सांठगांठ का खेल

ये जिम्मेदार, कार्रवाई नहीं कर पाए

हमारी जानकारी में आज तक इस तरह का एक भी मामला सामने नहीं आया है। ऐसा है तो नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। उत्तमसिंह, सहायक अभियंता, खनि विभाग

छापामार कार्रवाई करेंगे

हमारी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। यदि ऐसा है तो आैचक छापामारी की कार्रवाई करेंगे। रॉयलटी चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोहन लाल रैगर, एमई, खनि विभाग

हमला हुआ था, 5 लोगों का चालान हुआ

डेगाना में अवैध खनन रूकवा रहे हैं। आछोजाई में पैमाइश करवा रहे हैं। मुझ पर हमला करने वाले 5 आरोपियों के चालान हो चुके। रविंद्र कुमार, एसडीएम, डेगाना

यह पर्ची, बता रही पूरा फर्जीवाड़ा

खबरें और भी हैं...