देलवाड़ा: नेगडि़या के नला भील बस्ती में पैंथर के आने से ग्रामीणों में भय
देलवाड़ा| नेगड़िया के नला भील बस्ती में इन दिनों पैंथर के आतंक से ग्रामीण परेशान है। पैंथर आए दिन बस्ती में गाय-बकरी का शिकार कर रहा हैं। पैंथर ने शनिवार रात को हीरालाल गमेती के बाड़े में बंधी 2 बकरियों को मार दिया था। वहीं कुछ दिनों पहले कल्याणसिंह की गाय का बछड़ा और फतेहसिंह की गाय का शिकार कर लिया था।