बाइपास सड़क की पुलिया निर्माण में मिली पत्थर की प्राचीन खंडित प्रतिमा
देलवाड़ा | बिलोता तक बने बाईपास सड़क की पुलिया निर्माण में मंगलवार को शाम 4 बजे खुदाई के दौरान प्राचीन खंडित प्रतिमा मिली। सूचना पर कई लोगों सहित जैन समाज के लोग भी पहुंचे। बता दें कि जैन समाज में रणकपुर के बाद देलवाड़ा को महातीर्थ माना जाता है। पहले भी खुदाई के दौरान कस्बे से प्राचीन प्रतिमाएं मिली है। मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष अनिल लोढ़ा ने बताया कि बाइपास सड़क मेघवाल बस्ती के पास पुलिया बनाई जानी है उसकी खुदाई हो रही थी। करीब 25 फीट नीचे गहराई में खंडित प्रतिमा मिली है। प्रतिमा को वहीं बस्ती में रखवाया गया है। प्रतिमा खंडित है काफी नीचे दबाई गई थी। कस्बे में सांवलिया पार्श्वनाथ मंदिर के पास खुदाई के दौरान अष्ट धातु सहित पत्थर की कई प्रतिमाएं मिली थी। प्रतिमाओं की फरवरी में महोत्सव के तहत प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। मंगलवार को मिली प्रतिमा खंडित बताई जा रही है।