देलवाड़ा | बिलोता पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर शुक्रवार को लोग अदालत न्याय आपके द्वार शिविर लगा। शिविर में राजस्व संबंधित 311 प्रकरणों का निस्तारण किया। उपखंड अधिकारी निशा अग्रवाल ने शिविर में बाल विवाह और आपसी जमीनी विवाद के लिए ग्रामीणों से समझाईश की। शिविर में खाता दुरूस्तीकरण के 5 प्रकरण, पट्टा 18, नामातंकरण 69, सहमति विभाजन 5, सीमाज्ञान सुधार 8, रास्ता संबंधित प्रकरण 2, प्रतिलिपि नकल 108, विविध कार्य 114 सहित कुल 311 प्रकरणों का निस्तारण किया। इस दौरान तहसीलदार सोहनलाल शर्मा, विकास अधिकारी केदार प्रसाद वैष्णव, आरआई नरपत सिंह झाला, आरीफ शेख, लोकेश छीपा, विकू चौबीसा, अशोक मीणा, जगदीशचन्द्र सहित ग्रामीण थे।