पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • बिल जमा करवाने पहुंचे उपभोक्ता दिन भर पीएचईडी कार्यालय के बाहर बैठे रहे

बिल जमा करवाने पहुंचे उपभोक्ता दिन भर पीएचईडी कार्यालय के बाहर बैठे रहे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देलवाड़ा| कस्बेवासी सोमवार को पानी का बिल जमा करवाने दिन भर गर्मी में इंतजार करते रहे लेकिन जलदाय विभाग के कर्मी शाम तक नहीं पहुंचे। इस पर आक्रोश जताया। दोपहर को विभाग की ओर से ई-मित्र पर बिल जमा करवाने को कहा, लेकिन कस्बे के तीनों निजी और अटल सेवा केंद्र के ई मित्र बंद होने और कर्मी नहीं होने से बिल जमा नहीं हो सके। कस्बे के करीब 800 उपभोक्ताओं को जलदाय विभाग की ओर से पेयजल का बिल दिया जाता है। प्रति 2 माह में बिल जमा किए जाते है। इस बार गत मार्च और अप्रैल माह के पानी के बिल को जमा करवाने की अंतिम तारीख चेक से 18 मई तथा नगद जमा करने के तारीख 20 मई थी। 20 मई को अवकाश होने से उपभोक्ता 21 मई सोमवार को बिल जमा करने के निर्धारित स्थान पर पहुंचे। सुबह से दोपहर तक विभाग के कर्मियों का इंतजार किया। दोपहर को विभाग के एईएन देवीसिंह ने लोगो को बताया कि अटल सेवा केंद्र सहित अन्य ई-मित्रों पर पेयजल बिल जमा होंगे। कस्बे के पेयजल उपभोक्ता पहले अटल सेवा केन्द्र ई-मित्र गए, वहां कर्मी नहीं होने और कस्बे के अन्य ई-मित्रों पर बिल जमा करने संबंधित सूचना नहीं होने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। आक्रोशित लोगों ने जलदाय विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई और अंतिम दिन बिल जमा नहीं होने के बाद बिल पर लगने वाली पैनल्टी जमा नहीं करवाने की बात कही।

बिल ई-मित्र पर जमा करवाने के हैं निर्देश

सरकार की ओर बिल ई-मित्र पर जमा करवाने के निर्देश हैं, बिल पर इस आशय की सूचना भी है, पैनल्टी पर मैं कुछ नहीं कह सकता। देवीसिंह, एईएन, जलदाय विभाग, देलवाड़ा

खबरें और भी हैं...