पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • सफाई कर्मी 15 दिनों से हड़ताल पर, लोगों ने कर्मियों के काम के प्रति जताया असंतोष

सफाई कर्मी 15 दिनों से हड़ताल पर, लोगों ने कर्मियों के काम के प्रति जताया असंतोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देलवाड़ा | कस्बे में कार्यरत सफाई कर्मियों के 15 दिनों से हड़ताल पर होने से मोहल्ले वासियों को ही घरों के आगे सफाई करनी पड़ रही है। वहीं नागरिक विकास मंच डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का काम कर रहा हैं। कस्बे में करीब 10 वर्षों से नागरिक विकास मंच और उदयपुर की सेवा मंदिर ट्रस्ट सफाई का कार्य संचालित कराया जा रहा था।

कस्बे में प्रबुद्धजनों ने बनाए गए नागरिक विकास मंच तथा सेवा मंदिर के प्रतिनिधियों की देखरेख में 12 कर्मचारियों को वेतन पर रखा गया था। जो कस्बे के 18 मोहल्लों में कुल 24 जगहों पर सफाई का काम करते थे। मंच की ओर से प्रतिवर्ष एक साल के लिए कर्मचारियों को काम पर रखने का प्रावधान बनाया गया था। पिछले 31 मार्च को 1 साल का अनुबंध समाप्त होने पर हुई बैठक में कस्बे वासियों ने सफाई काम के प्रति असंतुष्टता जताई और सफाई कर्मियों को 1 साल की जगह त्रैमासिक अनुबंध की जगह काम पर रखने की बात कहीं।

मंच के समन्वयक अबरार अहमद ने बताया कि 12 कर्मचारियों को प्रतिमाह करीब 60 से 70 हजार रूपए का वेतन अदा किया जा रहा था। बैठक में कस्बे वासियों ने सफाई कर्मियों के व्यवहार और काम के प्रति नाराजगी जताई थी। लोगों ने 3 माह का अनुबंध कर सफाई काम का निरीक्षण करने को कहा था। इससे नाराज सफाई कर्मी 1 अप्रैल से काम पर नहीं आ रहें है। सफाई कर्मियों की हड़ताल पर कस्बे वासियों ने अपनी सफाई खुद करने का निर्णय लेते हुए मंच से कचरा संग्रहण के लिए ट्रैक्टर ट्रॉली संचालित करने का आग्रह किया था। मंच ने कचरा संग्रहण की शुरुआत कर दी अब आगामी दिनों में सफाई कर्मियों से समझाइश की जा रहीं हैं कि उन्हें साल भर के लिए काम पर रखा जाएगा। लेकिन हर तीन माह में उनके कार्य व्यवहार की समीक्षा की जाएगीं।

20 को कोरम में होगी चर्चा

पंचायत को लिखित में शिकायत नहीं मिली है। जानकारी है कि सफाई कर्मियों ने अपनी मांगो को लेकर हड़ताल कर रखी हैं। 20 अप्रैल को कोरम में चर्चा की जाएगी। नागरिक मंच की ओर से व्यवस्था नहीं कर सकने पर पंचायत ठेका पद्धति से सफाई का काम करवाएगी। इसके लिए कोरम में सर्वसम्मति से निर्णय लिया जाएगा। सचिव जितेन्द्र झाला, ग्राम पंचायत देलवाड़ा

खबरें और भी हैं...