पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • क्षत्रिय कचेलिया तेली समाज का द्वितीय सामूहिक सम्मेलन देलवाड़ा में

क्षत्रिय कचेलिया तेली समाज का द्वितीय सामूहिक सम्मेलन देलवाड़ा में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोगुंदा | कचेलिया तेली समाज का सामूहिक विवाह देलवाड़ा में आखातीज पर होगा। जिसमें गोगुंदा से ठाकुर जी समेत तीन बरात पहुंचेगी।

सुरेश तेली ने बताया कि युवा मंडल द्वारा युवा टीमें बनाकर गांव-गांव में पीले चावल व पत्रिका भेजी जा रही है और गोगुंदा में बिंदौली तथा बारात प्रस्थान की तैयारियां भी पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि गोगुंदा में 17 अप्रैल को बिंदौली निकाली जाएगी व 18 अप्रैल को सुबह 7 बजे बरात देलवाड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन में ठाकुर जी व तुलसी का विवाह विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। रविवार को प्रांत के मंडल अध्यक्ष गणेश देवड़ा, सचिव एडवोकेट राजेश तेली, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश तेली सहित कई युवा तैयारियों में जुटे रहे।

खबरें और भी हैं...