पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिलाओं ने पीपल की पूजा कर परिक्रमा की

महिलाओं ने पीपल की पूजा कर परिक्रमा की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देंदला/रंथभंवर | गांव के श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर में सोमवार को अमावस्या पर पूजन किया गया। सोमवती अमावस्या होने से मंदिर प्रांगण में स्थित पीपल के वृक्ष का गांव की महिलाओं द्वारा आरती की थाली लेकर पूजन किया गया। सोमवती के सौ फेरे लगाकर घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की, व्रत भी रखा गया। मान्यता है कि पीपल के वृक्ष में श्रीविष्णु भगवान का निवास स्थान होता है। इसकी पूजा करने से भगवान श्रीविष्णु की पूजा का भी फल प्राप्त होता है। महिलाओं ने दोपहर तक पूजन किया। संगीतमय भजन का आयोजन भी किया गया।

खबरें और भी हैं...