पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खुद बीज लगाकर तैयार करते हैं पौधे, जन्मदिन पर लोगों को उपहार में देकर कराते हैं पौधारोपण

खुद बीज लगाकर तैयार करते हैं पौधे, जन्मदिन पर लोगों को उपहार में देकर कराते हैं पौधारोपण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | देंदला/रंथभंवर

ग्राम के युवाओं द्वारा पर्यावरण सुधार को लेकर एक नई पहल शुरू की गई। इन युवाओं ने पहले बीज उगाकर पौधे तैयार किए। फिर ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए लोगों के जन्मदिन को ही बड़ा अवसर बना दिया। गांव में किसी के भी जन्मदिन की सूचना मिलते ही उपहार के रुप में पौधे दे आते। यह देख गांव के लोग आने लगे और 71 से ज्यादा पौधारोपण करवाया।

गांव के अभिषेक नागर और दिलीप चौधरी ने बताया हमने गांव में पौधारोपण करने की शुरुआत पिछले साल 23 जुलाई से की और अब तक करीब 71 पौधे जगह-जगह लगा चुके हैं। ये शुरुआत गांव की करीब पांच वर्ष की बच्ची पूर्वा दिलीप चौधरी के जन्मदिन से की गई। इस बच्ची के हाथों पौधारोपण करवाया गया। युवाओं ने बताया हमारा लक्ष्य पूरे गांव को हरा भरा बनाना है, जगह-जगह पौधे लगाना। इन युवाओं ने पौधे न तो बाजार से खरीदे और न किसी नर्सरी से बल्कि अभिषेक नागर और गिरजाशंकर नागर ने अपनी घर की छत पर पिछली बारिश में नीम, पीपल, जामुन आदि के बीज बोए। उनमें खाद और पानी डालकर बीज उगाए। उगे हुए बीजों के पौधों को गांव में जगह-जगह रोपा और 51 पौधे भेंट स्वरूप ग्रामीणों को देकर जगह-जगह पौधा रोपण करवाया जा रहा है।

युवाओं के अनुसार गांव के गोपाल मंदिर, मनकामनेश्वर मंदिर, ओंकारेश्वर मंदिर, हनुमान मंदिर, सरस्वती शिशु मंदिर, रेलवे स्टेशन के समीप, सरकारी स्कूल, बामण छापर और कई युवाओं के खेत पर पौधारोपण किया गया। इन युवाओं ने बताया कि यदि बारिश समय पर हुई तो इस वर्ष भी 23 जुुलाई को गांव में सामूहिक पौधारोपण किया जाएगा और करीब 200 ये ज्यादा पौधे रोपे जाएंगे। इन पौधों को बीज उगाकर तैयार किया जा चुका है बस बारिश आते ही इन पौधों को रोपा जाएगा।

गांव के मुख्य स्थानों पर पौधारोपण करते हुए। युवाओं के इस सराहनीय कार्य को देखते हुए गांववासी भी कर रहे सहयोग।

गांव की प्रथा बन गई

इन युवाओं से प्रेरित होकर गांव के अधिकतर लोगों ने रिवाज (प्रथा) बना ली कि स्वयं के या अपने बच्चों के और माता-पिता के जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण करेंगे। वहीं युवाओं द्वारा ये नारा दिया गया कि ना केक काटकर, ना मोमबत्ती बुझा कर, अब जन्मदिन मनाएंगे एक पौधा लगाकर। ये पहल खुद युवाओं ने अपनाई और जगह-जगह जाकर लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं। इन युवाओं में दिलीप चौधरी, अभिषेक नागर, कपिल अग्रवाल, महेश पाटीदार, विजेंद्र गोस्वामी, दीपक नारोलिया, विनोद चौधरी, कुंदन चौधरी, प्रकाश पाटीदार, अरविंद वर्मा, सलमान, गोविंद चाैधरी, सुनील वर्मा, अशोक पाटीदार, रवि पाटीदार, सुनील पाटीदार, विनोद पाटीदार, भगवान सिंह, दीपक चौधरी, मुकेश, प्रीतम पांचाल, पवन डंडानिया, प्रेमनारायण आदि ये सब खुद पौधारोपण कर लोगों को पौधारोपण करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और साथ ही रोपे गए पौधों की देखभाल करने का जिम्मा भी उठाते हुए लोगों को पौधों के संरक्षण की शपथ दिला रहे हैं ताकि पौधारोपण करने के साथ ही लोग उसका संरक्षण भी करे, ताकि आने वाले समय के लिए पौधे पेड़ का रूप धारण कर सके।

खबरें और भी हैं...