पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बहुजन संघर्ष दल की जिला बैठक संपन्न

बहुजन संघर्ष दल की जिला बैठक संपन्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहुजन संघर्ष दल जिला इकाई शाजापुर के तत्वावधान में जिला बैठक का आयोजन गत दिवस किया गया। मालवीय समाज धर्मशाला में आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष लक्ष्मी जेरिया, अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव चंदरसिंह गुर्जर मामा ने की।

विशेष अतिथि के रूप में रमेशचंद्र ररोतिया, प्रदेश महासचिव एवं शिवलाल सोलंकी संभाग प्रभारी उज्जैन, प्रदेेश सचिव रमेशचंद्र कटारिया व युवा एवं वरिष्ठ नेता डॉ. दिनेश कुमार गंगवाल उपस्थित थे। अतिथियों ने शाजापुर जिले के जिला अध्यक्ष के पद पर श्याम जाटव को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह कटारिया को प्रदेश विंग में शामिल किया गया। बैठक में युवा विंग के जिला अध्यक्ष करण सिंह बुआल, जिला उपाध्यक्ष महेश गंगवाल, कैलाश चौड़िया, नगजीराम राजोरिया, दरियाव सिंह, जगदीश सोलंकी, तेजाराम धनोतिया, जगदीश नरवरिया, बहादुर सिंह गंगवाल आदि उपस्थित थे। संचालन ग्रामीण जिलाध्यक्ष हेमराज सिंह हनोतिया ने किया। आभार कांतिलाल डोंगलिया ने माना।

खबरें और भी हैं...