सवार्थसिद्ध योग में मनाएंगे आखातीज
देंदला/रंथभंवर | वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया आखातीज मनाई जाएगी। भगवान विष्णु के छटे अवतार व ब्राह्मण समाजजनों के आराध्य देव भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव भी मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार कई सालों बाद अक्षय तृतीया पर सर्वार्थसिद्धि का योग बना है। जो पूरे एक दिन के लिए होगा। शुभ कार्य व मांगलिक कार्य करने पर विशेष लाभ मिलेगा। अक्षय तृतीया के दिन बिना किसी विचार और ज्योतिषीय गणना के शादी जैसे शुभ कार्य किया जा सकते हैं।