पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चुनाव के लिए डीसी ने दिए टिप्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मधुपुर निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा मधुपुर नगर परिषद एवं देवघर उप-चुनाव को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक आहूत की गयी। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि मधुपुर नगर परिषद एवं देवघर उप-चुनाव को लेकर लगभग सभी जरूरी तैयारी पूरी कर ली गयी है। बैठक में पर्यवेक्षकों व रिटर्निंग अधिकारियों को निष्पक्ष चुनाव करवाने एवं बेहतर तालमेल के साथ चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराने का निर्देश उपायुक्त द्वारा दिया गया। उपायुक्त द्वारा बूथ टैगिंग रैंडमाइजेशन एवं चुनाव अमले की रेंडमाईजेशन से संबंधित जानकारी दी गयी। साथ हीं उनके द्वारा जानकारी दी गयी कि राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर उनको माॅडल आॅफ कंडक्ट से जल्द हीं अवगत करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य चुनाव आयोग के निदेशानुसार उम्मीदवारों को लाउड स्पीकर का प्रयोग करने की इजाजत संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से लेनी आवश्यक होगी एवं रात्रि दस बजे के बाद एवं प्रातः छः बजे के पहले लाउड स्पीकर का प्रयोग करने की इजाजत नहीं होगी। उपायुक्त द्वारा बतलाया गया कि उम्मीदवार अपने खर्चे पर मतदान केन्द्र पर वीडियोग्राफी संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति लेकर करवा सकते हैं लेकिन वोटिंग कंपार्टमेंट के अंदर वीडियोग्राफी की अनुमति नहीं होगी। किसी भी सरकारी भवन पर चुनाव संबंधी प्रचार-प्रसार सामग्री लगाने की इजाजत नहीं है एवं ऐसा करने पर दण्ड का प्रावधान है। बैठक में अपर समाहर्ता-सह-वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग, देवघर अंजनी कुमार दूबे अादि थे।

देवघर में चुनाव संबंधी बैठक में शामिल पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...