पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जयंती पर याद किए गए डॉ. अंबेडकर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को देवनगरी में कई जगह में बाबा साहेब की जयंती मनाई गई इस मौके पर अलग-अलग कार्यक्रम के तहत लोगों ने बाबा साहेब की जयंती मना कर बाबा भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित किया सांसद निशिकांत दुबे के द्वारा अंबेडकर जयंती के अवसर पर शनिवार को टावर चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसके तहत सांसद निशिकांत दुबे विधायक नारायण दास सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने टावर चौक पर झाडू लगाकर सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि स्वच्छता से ही असली श्रद्धांजलि मिल सकती है बाबासाहेब संविधान निर्माता है उनकी जयंती पर सभी लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक होना चाहिए ताकि हमारा शहर सुंदर है सके उन्होंने सभी लोगों से स्वच्छता को बरकरार रखते हुए अपने आसपास के क्षेत्र को सुंदर बनाने की अपील की इस मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे डॉ भीमराव अंबेडकर की 127 वी जयंती के अवसर पर अंबेडकर चौक पर सांसद निशिकांत दुबे सहित सभी पार्टियों के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी इस मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने 22 लाख की लागत से अंबेडकर पुस्तकालय के प्रथम तल्ला का नारियल फोड़कर विधिवत उद्घाटन किया उन्होंने कहा कि प्रथम तल्ला के बन जाने से यहां के छात्र छात्रों को और अधिक सुविधा मिलेगी पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने भी आंबेडकर चौक पहुंचकर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी वही आजसू पार्टी के द्वारा के के स्टेडियम से मोटरसाइकिल रैली निकालकर भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी गई मोटरसाइकिल रैली के किस स्टेडियम से निकलकर आंबेडकर चौक पहुंचकर समाप्त हुई।

देवघर में श्रद्धा-सुमन अर्पित करते लोग।

देवघर में स्वच्छता अभियान में शामिल स्थानीय लोग।

महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
भास्कर न्यूज|दुमका

बाबासाहेब अंबेडकर की 127 वीं जयंती पर उपायुक्त मुकेश कुमार तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर जिन्होंने राष्ट्र एवं संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई उनके लिए राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा बाबासाहेब महिलाओं की स्थिति को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। उनके अनुसार विकास का पैमाना इस बात से भी तय किया जाता है कि महिलाओं की स्थिति क्या है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता, सभी को बराबरी का दर्जा पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। तभी हम उनकी सोच को विभिन्न तबकों के लिए साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर के उपायुक्त ने 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान की जानकारी दी तथा इन योजनाओं का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ग्राम स्वराज अभियान के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा मिशन इंद्रधनुष के तहत प्रतिरक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अन्तर्गत 14 अप्रैल 2018 को सामाजिक न्याय दिवस, 18 अप्रैल 2018 को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल 2018 को उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल 2018 को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस, 28 अप्रैल 2018 को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल 2018 को आयुष्मान भारत दिवस, 02 मई 2018 को किसान कल्याण दिवस तथा 05 मई को आजीविका दिवस मनाया जायेगा। सभी प्रखंडों में ग्राम स्तर पर ग्राम स्वराज अभियान के तहत सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला के जांगला ग्राम से भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

प्रधानमंत्री के संदेश का हुआ सीधा-प्रसारण
सारठ|अखिल भारतीय विद्यार्थी परिशद् के सारठ ईकाई द्वारा बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती प्रखंड के बेलबरना दलित टोला के ग्रामीणों द्वारा धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर गांव में स्वच्छता कार्यक्रम भी चलाये गए। जिसमें कई ग्रामीणों ने भाग लेकर स्वच्छता की शपथ ली। हालांकि बाबा साहेब की यह जयंती पूर्व के वर्षों में मनाई गई जयंती से काफी अलग और खास दिखा। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए अभाविप के सारठ संयोजक गोपाल पंडित ने कहा कि आज के युवाओं को बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है। उनके आदर्शों का पालन करके हीं समाज में समरसता लाई जा सकती है। मौके पर विश्वनाथ पंडित, बलदेव मांझी, कीनू मांझी, लालू मांझी, मोहन मांझी, दिवाकर कुमार, पबिया देवी, आरती, ममता समेत कई गा्रमीण मौजूद थे। वहीं बीडीओ निषा कुमारी सिंह ने भी प्रखंड कार्यालय समेत कई पंचायतों में अंबेडकर जयंती में भाग लेकर लोगों को अंबेडकर के विचारों पर चलने की बात कही।

भास्कर न्यूज|दुमका

बाबासाहेब अंबेडकर की 127 वीं जयंती पर उपायुक्त मुकेश कुमार तथा अन्य अधिकारियों के द्वारा बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बाबासाहेब अंबेडकर जिन्होंने राष्ट्र एवं संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभाई उनके लिए राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा बाबासाहेब महिलाओं की स्थिति को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। उनके अनुसार विकास का पैमाना इस बात से भी तय किया जाता है कि महिलाओं की स्थिति क्या है। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया। सामाजिक न्याय, सामाजिक समरसता, सभी को बराबरी का दर्जा पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। तभी हम उनकी सोच को विभिन्न तबकों के लिए साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर के उपायुक्त ने 14 अप्रैल से 5 मई 2018 तक चलने वाले ग्राम स्वराज अभियान की जानकारी दी तथा इन योजनाओं का शत-प्रतिशत कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ग्राम स्वराज अभियान के दौरान प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा मिशन इंद्रधनुष के तहत प्रतिरक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके अन्तर्गत 14 अप्रैल 2018 को सामाजिक न्याय दिवस, 18 अप्रैल 2018 को स्वच्छ भारत दिवस, 20 अप्रैल 2018 को उज्जवला दिवस, 24 अप्रैल 2018 को राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस, 28 अप्रैल 2018 को ग्राम स्वराज दिवस, 30 अप्रैल 2018 को आयुष्मान भारत दिवस, 02 मई 2018 को किसान कल्याण दिवस तथा 05 मई को आजीविका दिवस मनाया जायेगा। सभी प्रखंडों में ग्राम स्तर पर ग्राम स्वराज अभियान के तहत सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला के जांगला ग्राम से भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी के सम्बोधन का सीधा प्रसारण किया गया।

खबरें और भी हैं...