पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • सारठ के तीनों एटीएम में लटके ताले, ग्राहक परेशान

सारठ के तीनों एटीएम में लटके ताले, ग्राहक परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सारठ। एक सप्ताह से सारठ स्थित बैंकों के एटीएम में ताले लटके रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। ऐसी स्थिति में लोग मधुपुर, देवघर भटकने के लिए विवष हो जाते हैं। सारठ में एसबीआई के दो सेन्ट्रल बैंक और बैंक आॅफ इंडिया के एक-एक एटीएम लगा हुआ है। लेकिन सभी एटीएम में ताले लटके रहते हैं। इस संबंध में कई बैंक ग्राहकों का कहना है कि पहले हमलोग एटीएम के भरोसे अपने या घर के किसी खर्च के मामले में आसानी से एटीएम से राषि की निकासी करके अपना काम करते थे। नगदी के लिए बैंक काउंटरों में लाईन नहीं लगाना पड़ता था। वर्तमान समय शादी व्याह का रहने के कारण अधिकांश लोगों को तरह-तरह के खरीदारी के लिए रुपए की काफी जरूरत होती है। ग्राहक जब राशि की निकासी के लिए एटीएम आते हैं तो एटीएम में ताला लटकता देख काफी परेशान हो जाते है। इस संबंध में एसबीआई के शाखा प्रबंधक सीके दुबे का पक्ष लेने के लिए उनके मोबाईल पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

खबरें और भी हैं...