आकर्षक थे आदर्श मतदान केंद्र
आकर्षक थे आदर्श मतदान केंद्र
देवघर। मधुपुर निकाय चुनाव में कुल छह आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए थे। जिन्हें गुब्बारे सजाए गए एवं कालीन बिछाए गए थे। आदर्श मतदान केन्द्र के रूप में जाने वाले इस बूथ पर मतदाताओं के लिए सभी मूलभूत सुविधा प्रदान की गई थी। वहीं वार्ड नंबर दो स्थित संत जोसेफ उच्च विद्यालय के दोनों भाग में बनाए गए मतदान केंद्र, वार्ड नंबर 17 स्थित नगर परिषद कार्यालय के दोनों भाग में बने मतदान केंद्र एवं वार्ड नंबर 22 स्थित महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के दोनों भाग में बने मतदान केंद्र कोे आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। इन केन्द्रों पर बिजली, शौचालय की व्यवस्था से लेकर कर्मियों व मतदाताओं के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी उपलब्ध है। वहीं मतदाताओं को धूप से बचाने के लिए बूथ पर आकर्षक पंडाल भी लगाया गया है। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की भी पुख्ता इंतजाम की गयी है। आदर्श बूथों पर मतदाताओं को सत्तू का शर्बत भी दिया गया।