11 बजे के बाद छोटी होती गई मतदाताओं की कतार
देवघर। मधुपुर नगर परिषद आम चुनाव एवं देवघर नगर निगम उप-चुनाव को लेकर मतदान के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह से हीं मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। प्रातः सात बजे से बूथों पर मतदान करने के लिए लोग प्रतीक्षारत दिखे। नौ बजे से 11 बजे के बीच लोगों ने लंबी कतार में खड़े रहकर मतदान किया। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया वैसे-वैसे बूथों पर मतदाताओं की संख्या में कमी आती गई। मतदाताओं द्वारा बूथ पर आकर मतदान करना शाम पांच बजे तक लगातार जारी रहा। दोपहर तीन बजे से लेकर मतदान समाप्ति तक बूथों पर लोगों की संख्या में कुछ इजाफा देखने को मिला। युवाओं विशेष कर नए मतदाताओं में उत्साह दिखा।