पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • एसबीएम के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

एसबीएम के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए किया प्रेरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जसीडीह ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को देवघर प्रखंड के शंकरी पंचायत के शंकरी गांव में स्वच्छ भारत मिशन से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजन के बाद स्थानीय विधायक नारायण दास ने मौके पर सभी को संबोधित करते हुए कहा कि शंकरी एक ऐसा ग्राम पंचायत है, जिसे आदर्श ग्राम के रूप में गोद लिया गया है एवं सरकार द्वारा चलायी जा रही है।

विभिन्न जनहितकारी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता अभियान को एक उत्सव के रूप में मनाते हुए अपने जीवन में स्वच्छता को महत्व दें, क्योंकि एक स्वच्छ समाज से ही स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। जबतक हम स्वस्थ नहीं रहेंगे, तबतक अच्छे से अपने कार्यों का संपादन कर प्रगति नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आवश्यक है कि अपने आस-पास के सफाई पर विशेष ध्यान देते हुए दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। डीसी राहुल कुमार सिन्हा द्वारा अपने संबोधन में कहा कि संपूर्ण देश में ग्राम स्वराज अभियान के तहत पिछड़े ग्राम पंचायतों को चयनित किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं यथा-स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री उजाला योजना, मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना आदि से ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभान्वित करना है।

इसके अलावा उनके द्वारा जानकारी दी गई कि 14 अप्रैल से 5 मई, तक इन सभी गांवों में विभिन्न विभागों द्वारा कैंप लगाया जाएगा एवं यह प्रयास किया जाएगा कि अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि इसी कड़ी में यहां आज स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत स्कूली बच्चों के साथ हैंडवाॅश कार्यक्रम आयोजित कराया गया हैं एवं स्वच्छता रैली निकाली गयी है। साथ हीं बच्चों के बीच स्वच्छता कीट का वितरण भी किया गया; ताकि उसके माध्यम से बच्चों को साफ-सफाई से संबंधित जानकारियां दी जा सके। उन्होंने आगे कहा कि सभी विद्यालय में हैंडवाॅस यूनिट उपलब्ध करायी जायेगी; ताकि उसके माध्यम से बच्चों में अच्छी आदतों का संचार किया जा सके। बच्चे देश के भविष्य हैं एवं इन्हीं लोगों के माध्यम से वास्तव में स्वच्छ भारत की परिकल्पना पूरा की जा सकती है, क्योंकि यदि अभी से हीं उनमें स्वच्छता से संबंधित अच्छी आदतों का विकास होता है तो वो उनमें जीवनपर्यन्त रहेगी। साथ हीं उन्होंने कहा कि आगामी 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस एवं 27 अप्रैल को आयुष्मान दिवस मनाया जाएगा एवं ग्राम स्वराज अभियान के तहत चुने गये गांव शंकरी गांव के अलावा कुल 12 गांव का नाम यथा-सुथनियाँ, तुम्बाबेल, भंगीपहाड़ी, चरघरा, डहुआ, सलैया, नावाडीह, गोनैया, जमुनी, गोविन्दपुर, पिपरासोल एवं जमुआ गांव में भी स्वच्छता से जुड़े कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। इस कड़ी में आगे भी निरंतर इसी प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता रहेगा।

मौके पर आईओसीएल के डीजीएम अमिताभ भारती, कार्यपालक अभियन्ता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल देवघर राजेश रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, बीडीओ रजनीश कुमार, सुनील कुमार सिंह, मुखिया पुनम देवी सहित विभिन्न ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्रामीणों को डस्टबीन देते डीसी व अन्य अधिकारी।

खबरें और भी हैं...