स्काॅर्पियो के धक्के से युवक घायल
दुमका| जिले के हंसडीहा एनएच 133 पर रविवार की सुबह हंसडीहा चैक पर देवघर से गोड्डा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने एक युवक को कुचल दिया। युवक की पहचान हंसडीहा थाना इलाके के पगवारा निवासी गोल्डी यादव के रूप में की गई है। इस घटना में गोल्डी के एक पैर टूट गई है। घटना के बाद स्कार्पियो मौके से फरार हो गई।