दुमका| सिदो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय के कांफ्रेंस हॉल में गुरुवार को अंतर महाविद्यालय पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसने विश्वविद्यालय विभिन्न कॉलेज एवं विभाग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। निबंध प्रतियोगिता में आरडीबीएम कॉलेज देवघर की स्वाति सिंह, प्रिया प्रतीक एवं सोनी मिश्रा ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं चित्रांकन प्रतियोगिता में स्नातकोत्तर इंग्लिश विभाग की कायनात आफरीन प्रथम, एएस कॉलेज देवघर के ललित कुमार राय द्वितीय एवं देवघर कॉलेज देवघर की सोनल वत्स ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में डॉक्टर जैनेंद्र यादव, डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. अच्युत चेतन थे। डॉक्टर गौरव गांगुली ने विजयी प्रतिभागियों का नाम कुलपति को सौंपा। कार्यक्रम के सफल संचालन में ऐल्फ्रेड सोरेन, पंकज कुमार एवं सुमित जायसवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कुलपति प्रो. मनोरंजन प्रसाद सिन्हा ने भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। संयोजक डॉ. अजय सिन्हा ने बताया कि विजयी प्रतिभागियों को इस माह रांची में होने वाले पर्यावरण मेले में पुरस्कृत किया जाएगा।