पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • डीएवी स्कूल के प्राचार्य के स्थानांतरण के विरोध में महिला अभिभावक हंगामा

डीएवी स्कूल के प्राचार्य के स्थानांतरण के विरोध में महिला अभिभावक हंगामा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुवार सुबह शहर के प्रतिष्ठित स्कूल डीएवी पब्लिक स्कूल में एक महिला अभिभावक सुनिता सिंह ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्कूल में हंगामा करते हुए स्कूल पहुंचे बच्चों को स्कूल में प्रवेश करने से भी रोका। हंगामा का कारण स्कूल के पूर्व प्राचार्य एके प्रखर स्थानांतरण को रोकते हुए उन्हें पुन: उसी स्कूल में बुलाने की मांग को लेकर था। उन्होंने कहा कि पूर्व प्राचार्य एके प्रखर को वापस बुलाया जाए, इसी मांग को लेकर वह हंगामा करने लगी। बताया जाता है कि बीते दो दिनों से उनके साथ अन्य कई लोगों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। स्कूल परिसर से शुरू हुए हंगामा सड़क तक जा पहुंचा। हंगामे से तंग आकर कई अभिभावक उग्र हो गए एवं महिला को समझाने का प्रयास करते हुए स्कूल प्रबंधन से बात करने को कहा, लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं हुई। घटना के विषय में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मनोज प्रसाद ने बताया कि विद्यालय के सीएमसी द्वारा प्राचार्य एके प्रखर का स्थानांतरण रामगढ़ के टोपा में कर दिया गया है, एवं उनकी जगह वहां के प्राचार्य को यहां पर नियुक्त किया गया है। दो दिन पूर्व ही विद्यालय प्रबंधन शिक्षक एवं अभिभावक के साथ बैठक कर उन्हें समझाया था कि यह सब हाई लेवल का निर्णय है इसपर हम सब कुछ नहीं कर सकते हैं। आपको जो भी कहना है लिखकर सीएमसी एवं एलएमसी को दें जो भी होगा दिल्ली से ही होगा, लेकिन आज सुबह फिर हंगामा करने लगी।

स्कूल के गेट पर हंगामा करती महिला।

हंगामा के कारण गुरुवार से ही गर्मी छुट्टी की घोषणा की गई

स्कूल में चल रहा हंगामा पुलिस के पहुंचने पर शांत हुआ। उन्होंने बताया कि ऊपर से हाई लेवल की टीम आने के बाद ही जो भी निर्णय होगा, उसके बाद कार्रवाई की जाएगी। लगभग दो घंटे तक स्कूल में हंगामा चलता रहा। जिससे बच्चों स्कूल के शिक्षकों एवं अभिभावकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं कई बच्चे स्कूल आने के बाद बाहर से ही घर लौट गए। हंगामे के बाद बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने दो दिन पूर्व ही समर वेकेशन की छुट्टी दे दी है, जबकि शनिवार से समर वेकेशन का अवकाश होना था।

खबरें और भी हैं...