जामताड़ा|कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह को भाजपाईयों ने बधाई दिया। साथ ही झारखंड के देवघर जिला में एम्स की स्थापना और सिंदरी कारखाने का पुनरुद्धार दो ऐसे महत्वपूर्ण काम हुए हैं जिनके लिए मुख्यमंत्री रघुवर दास और प्रधानमंत्री को जामताड़ा विधानसभा के लोगों में बधाई दिया है। लोक संवाद यात्रा के माध्यम से गांव गांव घर घर तक पहुंच कर सरकार की योजनाओं को पहुंचाने का काम किया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को चौपाल, नुक्कड़ सभा और बैठक के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।