पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजधानी में पेड़ गिरने से घंटों ठप रहा यातायात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रांची में क्लब रोड पर खजूर का एक बड़ा पेड़ गिर गया। इससे बड़ा हादसा टल गया, लेकिन घंटों तक सड़क पर यातायात ठप हो गया।

रांची में 60 किमी रफ्तार से चली आंधी, 54.4 मिमी बारिश

सिटी रिपोर्टर | रांची

झारखंड के कई इलाकों में रविवार को आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। इससे जगह-जगह पेड़ गिर गए। बिजली ठप हो गई। दिन में ही अंधेरा छा गया। रांची में करीब 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। एक घंटे में 54.4 मिमी बारिश हुई। वहीं जमशेदपुर में करीब 45 किमी की रफ्तार से आंधी के साथ एक मिमी बारिश हुई। बारिश के दौरान ठनका गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। इनमें रामगढ़ में एक, सिमडेगा में एक और गुमला के घाघरा प्रखंड में दो लोगों की जान चली गईं।

रामगढ़, गुमला व सिमडेगा में ठनके से 4 की मौत

इसलिए बदला मौसम

भारतीय मौसम केंद्र के मुताबिक प. बंगाल और दक्षिण बिहार के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इस वजह से आसपास के जिलों में बारिश हुई। हवा की गति 60 किमी प्रति घंटा थी। मौसम केंद्र ने बताया कि 21 से 24 मई तक बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

आज भी बारिश के आसार

मौसम केंद्र के अनुसार 21 मई को झारखंड के दक्षिणी हिस्से पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और उत्तर पूर्व में संथाल परगना क्षेत्र दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़ सहित अन्य जिले में बारिश के आसार हैं। वही 23 मई को रांची सहित दक्षिणी हिस्से और उत्तर पूर्व झारखंड में बारिश होने की संभावना है। बारिश के कारण रविवार को तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।

खबरें और भी हैं...