पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • 2019 के चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता : अन्नपूर्णा देवी

2019 के चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता : अन्नपूर्णा देवी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश राजद अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय में राजद की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नगर निकाय चुनाव की समीक्षा की गई । सभी नेताओं- कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि अभी से 2019 के चुनाव में लग जाएं। प्रत्येक महीने में जिला कमिटी की बैठक होना सुनिश्चित करें। पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी को मजबूत करें। एक एक कार्यकर्ता लालू प्रसाद हैं। पार्टी और नीति को जन जन तक पहुंचाने का काम करें। जिस तरह से भाजपा ने कर्नाटक में तीन दिनों तक राजनीतिक ड्रामा किया।वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। झारखंड इसका उदाहरण है दूसरे दल के विधायक तोड़ कर सरकार चला रही है। लेकिन कर्नाटक में न्यायालय ने फैसला देकर लोकतंत्र को बचाया है। लोकतंत्र की हत्या करने वाली भाजपा की हार हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रत्येक जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। 1 जून को देवघर एवं 1 जुलाई कोल्हान में कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। 05 जुलाई को स्थापना दिवस सभी जिला में धूम धाम से मनाने का निर्णय लिया गया। गोमिया औऱ सिल्ली में गठबंधन के प्रत्याशी को चुनाव जीतने हेतु बारी बारी से नेता कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगें तथा दोनों प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करेंगे। बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ,प्रधान सचिव संजय सिंह यादव,पूर्व मंत्री सुरेश पासवान,रामचंद्र सिंह,पूर्व सांसद घूरन राम,अभय सिंह,प्रदेश प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,महासचिव कैलाश यादव,हरीश श्रीवास्तव,राजेश यादव,हाजी जुबैर भाई, सत्यरूपा पांडेय,मो फिरोज,अब्दुल खालिक,रामकुमार यादव, कमला देवी,लक्ष्मण यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता नेता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...