पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • अक्षय तृतीया पर 46 साल के बाद बाबा वैद्यनाथ का होगा महाशृंगार

अक्षय तृतीया पर 46 साल के बाद बाबा वैद्यनाथ का होगा महाशृंगार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार अक्षय तृतीया के दिन 46 साल बाद बाबा बैजनाथ का महा श्रृंगार किया जाएगा। महा श्रृंगार देखने को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता जगी है। 46 साल से बाबा का महा शृंगार बंद था, इस कारण कई ऐसे लोग हैं जो पहली बार बुधवार को महा शृंगार देखेंगे। मंदिर के महंथ सरदार पंडा द्वारा ही किया जाता है।

प्राचीन काल से ही अक्षय तृतीया के दिन मंदिर महंथ सरदार पंडा द्वारा बाबा बैजनाथ का महा शृंगार किया जाता था। नौवें सरदार पंडा भवप्रीतानंद ओझा की मृत्यु के बाद 1970 से गद्दी खाली रहने के कारण महा शृंगार पूजा भी बंद कर दिया गया था। पिछले साल जुलाई 2017 में बाबा वैद्यनाथ मंदिर के दसवें सरदार पंडा के रूप में अजीतानंद ओझा की ताजपोशी होने के बाद इस बार मंदिर महंथ सरदार पंडा अजीतानंद ओझा द्वारा बाबा बैजनाथ का महा शृंगार किया जाएगा। इसको लेकर मंदिर प्रशासन के अलावा देवघर के श्रद्धालुओं में उत्सुकता है। सरदार पंडा के सुपुत्र सच्चिदानंद ओझा ने बताया कि अक्षय तृतीया पर बुधवार की शाम को बाबा का महा शृंगार के बाद बाबा बैजनाथ का सुविचार विधि से पूजन किया जाएगा।

इसके बाद बाबा की पूजा होगी। महा शृंगार पूजा के दौरान सरदार पंडा के परिवार के सदस्यों के अलावा पुरोहित समाज के लोग मौजूद रहेंगे। बाबा मंदिर में सरदार पंडा द्वारा महा शृंगार होने के बाद अन्य सभी मंदिरों में मंदिर के पुजारी द्वारा शृंगार किया जाएगा। महा शृंगार को लेकर एक दिन पूर्व मंगलवार को सभी 22 मंदिरों में स्थापित प्रतिमा की विशेष सफाई की गई है। वहीं पूरे मंदिर परिसर को कल सुबह से सफाई की जाएगी। बताया जाता है कि अक्षय तृतीया पर बाबा पर जलाभिषेक करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे।

बाबा मंदिर की सफाई करते पंडित।

खबरें और भी हैं...