जामताड़ा|देवघर में एम्स के लिए 1103 करोड़ रुपए मंजूर होने पर जामताड़ा भाजपाईयों में खुशी की लहर है। इस संंबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा कोर्ट परिसर में बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता जिला महामंत्री सोमनाथ सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि देवघर में एम्स बनने से झारखंड ही नहीं सीमावर्ती क्षेत्र बिहार के लोगों को भी काफी फायदा होगा। गरीबों को ईलाज के लिए रांची एवं अन्य क्षेत्र में दौड़ लगाने की आवश्यकता नहीं होगी। मौके पर युवा नेता मनीष दूबे ने कहा कि देवघर में चार साल से भी कम समय में एम्स का उद्घाटन का लक्ष्य रखा गया है। देवघर में एम्स के खुलने से क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा। लोगों को बड़े से बड़े बीमारी में स्वास्थ्य सुविधा का लाभ यहां आसानी से मिल सकेगा। मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष निर्मल सोरेन, अनुप पांडेय, मोहन शर्मा, सुकुमार सर्खेल सहित अन्य मौजूद थे।