पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • युवती का अपहरणकर्ता देवघर के मारगोमुंडा से गिरफ्तार

युवती का अपहरणकर्ता देवघर के मारगोमुंडा से गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामताड़ा | करमाटांड़ थाना क्षेत्र के औकुरी गांव से गत 12 मई को अपह्त युवती को पुलिस ने देवघर जिला के मारगोमुंडा थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। साथ हीं अपहरणकर्ता युवक को भी गिरफ्तार किया है। अपहरणकर्ता को पुलिस ने देवघर जिला के मारगाेमुंडा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। अपहरण के इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आया जब पुलिस के सामने दोनों ने एक-दूसरे से प्रेम की बात को स्वीकार किया एवं शादी की नियत से घर से फरार होने की बाद कहा। पुलिस ने गत रात छापेमारी कर दोनों को बरामद कर लिया है।

क्या है मामला

सहीना खातुन पति स्व रोशन आलम ने थाना में आवेदन देकर कहा था कि उसकी 17 वर्षीय बेटी रबीया खातुन का अपहरण 12 मई की रात तीन बजे से गायब है। उसने बताया कि वह अपनी बड़ी बेटी की शादी समारोह में भाग लेेने जसीडीह गई हुई थी। तभी उसकी बेटी का अपहरण मो साहील अंसारी ग्राम छातापाथर थाना मारगोमुंडा देवघर निवासी ने कर लिया है।

खबरें और भी हैं...