कर्नाटक में राजनीतिक संकट को लेकर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी।
भास्कर न्यूज|देवघर
कर्नाटक में भाजपा के द्वारा शपथ ग्रहण समारोह के विरोध में शुक्रवार को देवघर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा टावर चौक गांधी प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना देते हुए विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने बताया कि कर्नाटक में भाजपा के द्वारा संविधान का गला घोट कर जबरन ग्रहण कराया जा रहा है भाजपा के इस नीति के विरोध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा आज एक दिवसीय धरना दिया गया है मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्नम संजय सहित अन्य कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे