एंबुलेंस के साथ विभाग के पदाधिकारी।
भास्कर न्यूज | देवघर
लोगों को स्वास्थ्य सुविधा तत्काल उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर शुक्रवार को देवघर सदर अस्पताल में झारखंड सरकार द्वारा संचालित 108 नंबर का एंबुलेंस लाया गया। इस एंबुलेंस से गरीब तबके के मरीजों को इलाज में काफी सुविधा मिलेगी। गरीब तबके के मरीजों को यहां से कहीं भी ले जाने के लिए यह एंबुलेंस निशुल्क रहेगा शुक्रवार को सिविल सर्जन कृष्ण कुमार ने कहा कि अभी दो एंबुलेंस एक देवघर एवं एक मधुपुर के लिए आया है। जल्द ही 15 और एंबुलेंस आएगी इसके बाद लोगों को एंबुलेंस के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 108 नंबर पर डायल करते ही एम्बुलेंस मरीज के पास पहुंचेगी। कहीं भी मरीज को ले जाने के लिए यह एम्बुलेंस निशुल्क रहेगा। इससे इलाज में लोगों के खर्च में भी कमी आएगी सबसे अधिक फायदा इश्क के मरीजों को होगा जो एंबुलेंस का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं है।