पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्ड 29 में मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेडिकेटेड मच्छरदानी के साथ लाभुक।

भास्कर न्यूज|देवघर

लोगों को मलेरिया व डेंगू सहित अन्य गंभीर बीमारी के रोकथाम को लेकर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 29 में वार्ड पार्षद रीना केसरी के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दिए गए मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण वार्ड में लोगों के बीच किया जा रहा है पार्षद रहना केसरी के द्वारा वार्ड 29 के माथाबांध सामुदायिक भवन में मंडल टोला निवासी शिव रोलिंग मिल कैंपस सहित अन्य मोहल्लों में लगभग डेढ़ सौ लोगों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया गया उन्होंने कहा कि वार्ड में 500 लोगों के बीच मच्छरदानी वितरण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें गोष्ठो बिहारी लेन राम मंदिर रोड जून पोखर तारणी लेन गोपाल बाग सहित अन्य मोहल्लों में जरूरतमंद लोगों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण किया जाएगा। इससे लाभुकों को मच्छर से बचाव हो सकेगा। मौके पर अरुण केसरी पंकज साह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...