कुएं से विवाहिता की मिली लाश, हत्या का आरोप
देवघर|जसीडीह थाना क्षेत्र के गंगटी गांव में एक विवाहिता की हत्या कर दी गई हत्या के बाद शव को गांव के जंगल के कुएं में फेंक दिया गया। गुरुवार देर शाम आसपास के लोगों की नजर पड़ते ही दसीडिह थाना को दी गई। इसके बाद विवाहिता का शव कुएं से निकाला गया। मृतका के मायके वाले जानकारी मिलते ही गंगटी गांव पहुंचे। परिजनों ने बताया कि 18 साल पूर्व देवीपुर के फुची गांव के शबाना खातून की शादी जसीडीह थाना के गंगटी गांव निवासी कलीम अंसारी के साथ की गई बीते कई दिनों से दोनों के बीच झगड़ा हो रहा था। आशंका जताई है कि उसके पति के द्वारा उसकी हत्या कर कुएं में उसे फेंक दिया गया है। मृतका के परिजनों के बयान पर जसीडीह थाना में मामला दर्ज करते हुए मामले की छानबीन कर रही की जा रही है। शुक्रवार को शव के पोस्टमार्टम के बाद शव को सौंप दिया गया।