देवघर|देवघर दुमका रोड बैजनाथपुर बाजार समिति के समीप गुरुवार रात को बस से गिर जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरजोर निवासी नीलकंठ मंडल के रूप में की गई। शुक्रवार सुबह सदर अस्पताल मृतक के परिजनों के द्वारा बताया गया कि वह देवघर में किस दुकान में काम करता था गुरुवार को दुकान से काम कर बस से लौट रहा था तभी बैजनाथपुर के समीप बस से गिर गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सर पर लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बस चालक बस लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।