पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • देवघर और पतरातू में भी होगा प्रधानमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

देवघर और पतरातू में भी होगा प्रधानमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | 25 मई को प्रधानमंत्री के शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देवघर और पतरातू में किया जाएगा। शनिवार को पीएम के कार्यक्रम स्थल बलियापुर हवाई पट्टी का निरीक्षण करने आए मुख्यमंत्री के सचिव सुनील वर्णवाल ने कहा कि देवघर और बाेकारो जिला प्रशासन को इस संबंध में आवश्यक निर्देेश दिया गया- नेटवर्किंग की असुविधा नहीं हो इसके लिए पंडाल को वाइफाइ से जोड़ने की व्यवस्था की गई है। सीएम के सचिव ने कहा प्रधानमंत्री उस दिन राज्य की पांच महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें सिंदरी हर्ल कारखाना देवघर एयर पोर्ट एवं एम्स, पतरातू एनटीपीसी थर्मल पावर, रांची गैस पाइप लाइन शामिल है। इसके अलावा सूबे के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में 250 जन औषधि केंद्र खोलने पर एमओयू करेंगे। उन्होंने बताया कि पीएम इस मौके पर 300 विस्थापितों को नियुक्ति पत्र भी बांटेंगे।

खबरें और भी हैं...