पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • उद्योग सचिव ने कहा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत व्यवसायियों की समस्या होगी दूर

उद्योग सचिव ने कहा सिंगल विंडो सिस्टम के तहत व्यवसायियों की समस्या होगी दूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए सरल तरीके से सभी सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य को लेकर शनिवार को देवघर परिसदन में उद्योग सचिव के रवि कुमार की अध्यक्षता में बीटूएच की बैठक की गई। जिसमें डीएसआई, स्पीसाडा के अधिकारी सहित जिले के सभी उद्योगपति शामिल हुए। सभी उद्योगपतियों ने अपनी समस्याओं को उद्योग निदेशक के समक्ष रखा एवं उद्योग लगाने में हो रही समस्याओं में बैंकिंग समस्या, बिजली, सड़क, जमीन आदि कई तरह की समस्याएं रखी। समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सारी समस्याओं को दूर करने की बात कही गयी। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि उद्योगपतियों की समस्याओं को लेकर बैठक की गई है, जिसमें सभी की विभिन्न प्रकार की समस्याएं आई, जिन्हें दूर करने की कोशिश की जाएगी। आसानी से उद्योग लगाया जा सके एवं उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सके। बैठक का उद्देश्य उद्योगों को बढ़ावा देना है ताकि अधिक से अधिक उद्योग लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि जसीडीह में भी जल्द ही कई उद्योग चालू किया जाएगा, जिसमें फूड क्राफ्ट से संबंधित अधिक उद्योग लगाए जाएंगे। उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अधिक से अधिक उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जा रहा है। बैठक में पहुंचे देवघर के प्रसिद्ध उद्योगपति प्रदीप बाजला ने कहा कि सरकार का यह प्रयास आने वाले समय में उद्योगपतियों के लिए बहुत ही लाभप्रद होगा। इस प्रकार के प्रयास से उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान भी जल्द होगा एवं सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सारी समस्या दूर हो सकेगी।

इस प्रकार के प्रयास से उद्योगपतियों की समस्याओं का समाधान भी जल्द होगा एवं सिंगल विंडो सिस्टम के तहत सारी

खबरें और भी हैं...