देवघर|2014 के लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन के मामले में शनिवार को झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी एवं प्रदीप यादव सुनवाई के लिए देवघर न्यायालय पहुंचे। जहां साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने दोनों को बरी कर दिया। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में दोनों नेताओं पर आचार संहिता के दौरान पोस्टर चिपकाने का आरोप लगाया गया था। जिसमें आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। शनिवार को सीजेएम गरिमा मिश्रा की अदालत में बाबूलाल मरांडी और प्रदीप यादव दोनों अपने वकील के साथ पहुंचे। जहां साक्ष्य के अभाव में दोनों को बरी कर दिया गया। न्यायालय से बरी होने के बाद बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह सच्चाई की जीत है, हमें झूठे मुकदमे में फंसाया गया था। मौके पर झाविमो नगर अध्यक्ष विनोद वर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।