पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

थल सेना कैंप से लौटे कैडर को किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देवघर|थल सेना द्वारा आयोजित हजारीबाग में होम ग्राउंड ट्रेनिंग कैम्प से भाग लेकर लौटे एस कॉलेज के एनसीसी कैडर के सदस्यों को शनिवार को एएस महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फणीभूषण ने सम्मानित किया। प्राचार्य ने कहा कि एनसीसी कैडर हमारे देश के सैनिक कार्यविधि में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं और समय पर जरूरत पड़ने पर इन्हें सेना में मदद के लिए बुलाया भी जाता है। उन्होंने सभी कैडरों को धन्यवाद देते हुए कहा कि हमारा महाविद्यालय हमेशा से ही हर क्षेत्र में अपना परचम लहराता रहा है। बीते नौ मई से 18 मई तक कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें महाविद्यालय के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। मौके पर एएनओ डॉ. रंजित कुमार, डॉ. पुष्पलता, भारती प्रसाद, राजेन्द्र कुमार सहित सभी एनसीसी कैडर मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...