देवघर| कर्नाटक में यदुरप्पा सरकार के इस्तीफे के बाद खुशी जाहिर करते हुए देवघर के टावर चौक पर कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में महागठबंधन दल ने पटाखा छोड़कर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष मन्नम संजय ने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र का हनन करते हुए सरकार बनाने की कोशिश की थी लेकिन सच्चाई की हमेशा जीत होती है और आज वह जीत हुई है। येदुरप्पा सरकार बहुमत साबित करने में विफल हो गई, जिस कारण बहुमत साबित करने के पूर्व ही उन्होंने इस्तीफा दे दिया। आने वाले समय में भाजपा को हर जगह इसी प्रकार मात खानी पड़ेगी। वहीं जसीडीह में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। मौके पर जेएमएम के महानगर अध्यक्ष विनोद वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।