देवघर में बढ़ रही जमीन खरीद बिक्री पर अब आयकर विभाग की नजर रहेगी जो भी लोग जमीन खरीद-बिक्री करते हैं एवं टैक्स की चोरी करते हैं, उनपर विशेष निगरानी रखी जाएगी और कड़ी कार्रवाई की जाए। खासकर वैसी जमीन जिसकी खरीद-बिक्री नहीं की जा सकती है दानपत्र की जमीन पर भी विभाग की विशेष नजर रखी जाएगी।
उक्त बातें सोमवार को आयकर विभाग कार्यालय में बिहार-झारखंड के प्रधान आयकर आयुक्त केसी घुमरिया ने जानकारी देते हुए कहा कि दानपत्र की जमीन में राजस्व भी काफी नुकसान है। इसमें पैसे का कहीं जिक्र नहीं होता है। साथ ही आयकर विभाग को भी नुकसान है। दानपत्र की जमीन में कहीं पैसे का जिक्र नहीं होने से लोग टैक्स की चोरी करते हैं। अब आयकर विभाग इन लोगों पर विशेष नजर रखेगी। इसमें दानपत्र की जमीन लेने एवं दानपत्र करने वाले दोनों पर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि विभाग में लोगों के लंबित पड़े ग्रीवेंस रेक्टिफिकेशन सहित अन्य शिकायत एवं सुझाव के लंबित पड़े मामले को त्वरित निष्पादन एवं नए साल में आयकर विभाग में और बेहतर काम करने आदि को लेकर सोमवार को झारखंड बिहार के प्रधान आयकर आयुक्त केसी घुमरिया ने देवघर आयकर विभाग कार्यालय में सभी जोन के अधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिए। घुमरिया ने आयकर अधिकारी के साथ-साथ शहर के सभी सीए के साथ बैठक कर आयकर विभाग के नियमों के बारे में बताया बैठक के बाद घुमरिया ने कहा कि लंबित पड़े मामलों को सुन्न करने को लेकर 1 जून से 15 जून तक आयकर विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाएगा। जो लोग ईमानदारी से कर अदा करते हैं उन्हें विभाग द्वारा किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी, लेकिन जो लोग कर चोरी करते हैं उन्हें विभाग नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि देवघर में मैंने आज से ही इस अभियान को शुरू करने का निर्देश दिया है, ताकि 15 जून के पहले ही मामले को समाप्त किया जा सके।
होटल व मैरेज हॉल पर भी आयकर विभाग की रहेगी नजर
इसके साथ ही शहर के जितने भी मॉल व होटल आदि है उनपर भी विभाग की नजर रहेगी। जिनके द्वारा कर अदायगी नहीं की जा रही है उनपर कार्यवाही करते हुए टैक्स वसूला जाएगा। पिछले साल देवघर में एसएससी के तहत 18422 करदाता को जोड़ा गया। पहले देवघर में यह संख्या 46916 थी जो इस साल बढ़कर 65000 पहुंच गई है। कर चोरी जो भी शामिल हो चाहे वह आयकर विभाग के अधिकारी हो या करदाता, सीए या अधिवक्ता सभी पर कार्रवाई की जाएगी। देवघर में बढ़ रहे मैरिज हॉल, विवाह होटल के नाम पर चल रहे आश्रम आदि के विषय में भी कहा कि इन सब पर भी विशेष नजर रखी जाएगी। अायकर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर मानस मंडल के साथ सभी जगहों के आयकर अधिकारी मौजूद थे।