पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • लेडी सिंघम फिल्म के मुहूर्त का मंत्री ने किया शुभारंभ

लेडी सिंघम फिल्म के मुहूर्त का मंत्री ने किया शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फिल्म के मुहूर्त का उद्घाटन करते कृषि मंत्री।

भास्कर न्यूज|देवघर

सोमवार को मयूरी फिल्म मौसम के बैनर तले बनने वाले नई फिल्म लेडी सिंघम फिल्म के मुहूर्त का शुभारंभ राज्य के श्रम नियोजन कौशल विकास मंत्री राज पलिवार ने क्लब करते हुए किया। मौके पर उन्होंने फिल्म निर्माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज राज्य सरकार बॉलीवुड के निर्माताओं को झारखंड की ओर लाने के लिए अग्रसर है। फिल्म निर्माताओं को हर प्रकार की सुविधा सरकार देने को तैयार है। पहले यहां कोई आना नहीं चाहता था, लेकिन आज बॉलीवुड के लोग यहां अपनी रुचि दिखा रहे हैं। झारखंड चारों तरफ हरियाली से भरा है यहां फिल्म शूटिंग की गई अापार संभावना है। देवघर जैसे छोटे शहर में फिल्म बनना देवघर के लिए गर्व की बात है। पूर्व में भी देवघर में नक्सलाइट फिल्म की शूटिंग हो चुकी है और इस बार निर्माता के द्वारा लेडी सिंघम फिल्म की शुरुआत की जा रही है। स्थानीय कलाकारों को भी उभरने का मौका मिलेगा। मौके पर निर्माता व अभिनेता संजीव सिंह नायिका ऐश्वर्या अरोड़ा, निर्देशक रमेश झा, पायल कश्यप आदि थे।

खबरें और भी हैं...