पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोंक में चालक को झपकी आने से पिकअप डिवाइडर कूदकर बोलेरो से भिड़ी, तीन की मौत

टोंक में चालक को झपकी आने से पिकअप डिवाइडर कूदकर बोलेरो से भिड़ी, तीन की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूनी/बंथली (टोंक) | टोंक-देवली राजमार्ग स्थित सरोली मोड पर रविवार सुबह पिकअप और बोलेरों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई व 5 घायल हो गए। अचानक पिकअप अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पार कर सामने से आ रही बोलेरो कार से टकरा गई। मरने वालों में दो लोग व 5 घायल बोलेरो में सवार थे। तीसरा पिकअप का ड्राइवर था। बोलेरों में सवार उधमसिंह नगर (उत्तराखंड) सिक्ख परिवार काेटा में गुरुद्वारे में मत्था टेक कर धुआंकलां (टोंक) स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने के लिए आ रहे थे। हादसे में बोलेरो सवार हरियाणा के शाहबाद निवासी विक्रमजीत सिंह, उधमसिंह नगर निवासी दिलजीत कौर (48) प|ी राणाप्रतापसिंह, पिकअप चालक जयपुर जिले के श्यामपुरा ढाणी निवासी सुरेन्द्र यादव (30) की मौत हो गई।

िसर्फ वही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

खबरें और भी हैं...