वायदा सौदों में तेजी से ग्वार सीड में उछाल, गेहूं मजबूत
वायदा सौदों में तेजी से मंगलवार को जयपुर मंडी में ग्वार सीड में उछाल दर्ज किया गया। मंडियों में आवक कम होने से गेहूं में तेजी जारी रही। सामान्य कारोबार से सरसों, चना, दाल-दलहन व किराना वस्तुओं के भाव पूर्व स्तर पर टिके रहे।
अनाज व दाल-दलहन: मंडियों में आवक कम होने तथा फ्लोर मिलों लिवाली से स्थानीय मंडी में गेहूं मिल डिलीवरी 10 रुपए क्विंटल और मजबूत हो गया। सामान्य मांग से स्थानीय मंडी में चना मिल डिलीवरी के भाव पड़े रहे। दाल-दलहन के भावों में बदलाव नहीं हुआ।
तिलहन व खाद्य तेल: सामान्य ग्राहकी से सरसों मिल डिलीवरी के भावों में बदलाव नहीं हुआ। खाद्य तेलों के भावों में खास उतार-चढ़ाव नहीं हुआ।
ग्वार सीड व गम: वायदा सौदों में तेजी से हाजिर में ग्वार सीड 100 तथा ग्वार गम 200 रुपए क्विंटल चढ़ गया।
अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी नया 1810-1820, गेहूं दड़ा 1700-1725, मक्का लाल 1300-1500, बाजरा 1125-1150, ज्वार सफेद 2200-2250, ज्वार पीली 1650-1700, जौ लूज 1350-1400 रुपए प्रति क्विंटल।
गुड़-चीनी: चीनी 2670-2830 (जीएसटी व मंडी टैक्स अलग से), गुड़ 2600-2800 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड।
दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 4800-5000, मोठ 3300-3400, चौला 3700-3800, उड़द 3500-3600, चना जयपुर लाइन 3700-3900, मूंग मोगर 6000-6300, मूंग छिलका 5800-6200, चोला मोगर देसी 4400-4950, उड़द मोगर 4400-5000, अरहर दाल 4900-5400, चना दाल मीडियम 4250-4300, चना दाल बोल्ड 4500-4750 रुपए प्रति क्विंटल।
तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 3960-3965, बॉम्बे सोया रिफाइंड तेल 7520, जयपुर सरसों एक्सपेलर 7650, बॉम्बे पाम 7200, मूंगफली लूज गुजरात 8000 रुपए प्रति क्विंटल।
किराना: हल्दी पिसाई 8700-8900, निजामाबाद 8800-9400, सांगली 9200-9800, इरोड 8650-9200, लालमिर्च गुंटूर 4800-7000, लालमिर्च मीडियम 4800-6100, लालमिर्च फटकी 3000-4000, लालमिर्च तेजा 8000-9100, लालमिर्च एमपी 6150-7000, धनिया ईगल ब्रांड 5100-6000, धनिया स्कूटर 5500-7000, धनिया दाल कटिंग 5100-6000, रामगंज कटिंग 4200-6000, जीरा अनकट 17400-19500, जीरा कटिंग 20800-25200 रुपए प्रति क्विंटल।
ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 3925, ग्वार बीकानेर लाइन 3975, ग्वारगम जोधपुर 8600 रुपए प्रति क्विंटल।