पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा विभाग ने गणित अध्यापक किए सम्मानित

शिक्षा विभाग ने गणित अध्यापक किए सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता|डेरा बाबा नानक

शिक्षा मंत्री पंजाब अरुणा चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की ओर से पढ़ो पंजाब-पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है, इस प्रोजेक्ट के तहत गुरदासपुर जिला गणित विषय में पंजाब भर में पहले स्थान पर रहा। इसके तहत जिला शिक्षा अफसर सीनियर सेकेंडरी राकेश बाला, उप जिला शिक्षा अफसर राकेश गुप्ता, गुरनाम सिंह, विषय माहिर जिम्मी खजूरिया और डीएम मैथ गुरनाम सिंह द्वारा गणित विषय को अच्छे से पढ़ाने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इन अध्यापकों में ब्लॉक डेरा बाबा नानक के बीएम सतिंदर पाल सिंह समेत अध्यापक अरविंदर पाल सिंह सरकारी सीसे स्कूल खुशहालपुर, हरभजन लाल सरकारी स्कूल डेरा बाबा नानक , सतिंदर कौर और रेखा सरकारी स्कूल धारोवाली, राजीव कुमार सरकारी हाई स्कूल खवाजा को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। उच्च अधिकारियों द्वारा इन अध्यापकों की सराहना की गई और भविष्य में इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि पढ़ाई के स्तर को ऊंचा उठाया जा सके।

गणित अध्यापकों को सम्मानित करते शिक्षा विभाग के अधिकारी।

खबरें और भी हैं...