पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़कियां हर क्षेत्र में कमा रही नाम : विजय सियाल

लड़कियां हर क्षेत्र में कमा रही नाम : विजय सियाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| डेरा बाबा नानक

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेरा बाबा नानक में स्त्री और बाल विकास विभाग गुरदासपुर की ओर से ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के तहत एक कार्यक्रम सीडीपीओ कुसुम शर्मा के नेतृत्व में करवाया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर एसडीएम विजय कुमार सियाल और जिला प्रोग्रामिंग अफसर मैडम सुमनदीप कौर विशेष तौर पर पहुंची, जिनका सीडीपीओ ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में इलाके के अलावा आस-पास के गांवों की महिलाएं भी शामिल हुई।

छात्राओं ने भ्रूण हत्या पर कविताएं भी पेश की। एसडीएम विजय सियाल ने बताया कि लड़कियों को हमेशा अपना हक लेना चाहिए। आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे रहकर अपना और अपने माता-पिता का नाम ऊंचा कर रही हैं। इस मौके उन्होंने नई जन्मी बच्चियों की माताओं को सम्मानित भी किया। सीडीपीओ कुसुम शर्मा और प्रिंसिपल ज्योति ने एसडीएम विजय सियाल व जिला प्रोग्रामिंग अफसर सुमनदीप कौर को सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. प्रगति, सुनीता रानी सहगल, कंवलजीत कौर, मास्टर सुभाष, मास्टर रजिंदर बाजवा, मास्टर कुलवंत सिंह, मास्टर पलविंदर सिंह मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को जन्म देने वाली महिलाओं को सम्मानित करते एसडीएम विजय सियाल व अन्य, (दाएं)मेहमानों को सम्मानित करते प्रबंधक। -भास्कर

खबरें और भी हैं...