पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिविल अस्पताल डेरा बाबा नानक के प्रांगण में लगाए पौधे

सिविल अस्पताल डेरा बाबा नानक के प्रांगण में लगाए पौधे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डेरा बाबा नानक | सेहत व परिवार भलाई विभाग पंजाब की तरफ से स्वच्छ भारत अभियान प्रोग्राम के अधीन डॉ. किशन चंद सिविल सर्जन गुरदासपुर के निर्देशों पर डीएमसी गुरदासपुर डॉ. अमनदीप सिंह की ओर से सिविल अस्पताल डेरा बाबा नानक में साफ सफाई का मुआयना किया गया। इस मौके पर अस्पताल के एसएमओ डॉ. अमरजीत सिंह और डीएमसी अमनदीप सिंह द्वारा अस्पताल के प्रांगण में पौधे लगाए गए। इस दौरान एसएमओ अमरजीत सिंह ने कहा कि पौधे हमारे जीवन के लिए उतने की लाभदायक हैं, जितना हमारे लिए खाना। क्योंकि पौधों से प्रदूषण कम होता है और हमें साफ हवा मिलती है। इस अवसर पर डॉ. जतिंदर सिंह, डॉ. खुशमिंदर सिंह, डॉ. प्रगति सिंह, जसबीर सिंह रंधावा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...