पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गणित अध्यापकों को सम्मानित किया

गणित अध्यापकों को सम्मानित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | डेरा बाबा नानक/कादियां

शिक्षा मंत्री पंजाब अरुणा चौधरी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की ओर से पढ़ो पंजाब पढ़ाओ पंजाब प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है, इस प्रोजेक्ट के तहत गुरदासपुर जिला गणित विषय में पंजाब भर में पहले स्थान पर रहा।

इसके तहत जिला शिक्षा अफसर सीनियर सेकेंडरी राकेश बाला, उप जिला शिक्षा अफसर राकेश गुप्ता, गुरनाम सिंह, विषय माहिर जिम्मी खजूरिया और डीएम मैथ गुरनाम सिंह द्वारा गणित विषय को अच्छे से पढ़ाने वाले अध्यापकों को सम्मानित किया गया। इन अध्यापकों में ब्लाक डेरा बाबा नानक के बीएम सतिंदरपाल सिंह समेत अध्यापक अरविंदरपाल सिंह सरकारी सीसे स्कूल खुशहालपुर, हरभजन लाल सरकारी स्कूल डेरा बबानानक, सतिंदर कौर और रेखा सरकारी स्कूल धारोवाली, राजीव कुमार सरकारी हाई स्कूल ख्वाजा को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इसी तहत सरकारी हाई स्कूल बसरावां की पंजाबी मिस्ट्रेस जगदीप कौर ने गणित विषय में दिलचस्पी लेते हुए छठी से आठवीं तक के स्टूडेंट्स में गणित विषय के प्रति काफी उत्सुकता पैदा की और अपना योगदान दिया। इसमें जगदीप कौर को भी सम्मानित किया। स्कूल पहुंचने पर मुख्य अध्यापक विजय ने जगदीप कौर को सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया।

गणित अध्यापकों को सम्मानित करते शिक्षा विभाग के अधिकारी।

खबरें और भी हैं...