पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेरा बाबा नानक कबड्डी टीम ने जीता मैच

डेरा बाबा नानक कबड्डी टीम ने जीता मैच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नजदीकी गांव लेहल में स्थित गद्दी बाबा कमल दास में बैसाखी के त्योहार पर वार्षिक तीन दिवसीय खेल व सभ्याचारक मेला धूमधाम के साथ करवाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य सेवादार महंत बाबा जानकी दास व मेला प्रबंधक कमेटी संयुक्त तौर पर की। जबकि इलाका निवासियों ने भी सहयोग भरपूर सहयोग दिया।

तीन दिवसीय मेले के संबंध में शोभायात्रा के आयोजन के बाद सभ्याचारक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें गायक पंजाबी लोक गायक रंधावा ब्रदर्स (रम्मी रंधावा व प्रिंस रंधावा) ने अपनी हिट गीतों से श्रोताओं को कायल किया। वहीं मेले के अंतिम दिन करवाए कबड्डी टूर्नामेंट में रमदास कबड्डी क्लब टीम ने घरियाला कबट्टी टीम को 12 अंकों और डेरा बाबा नानक कबड्डी टीम ने घुमान कबड्डी टीम को 10 अंकों के अंतर से हराकर फाइनल मुकाबले में जगह बनाई। वहीं, फाइनल कबड्डी मुकाबले में डेरा बाबा नानक कबड्डी टीम ने रमदास कबड्डी टीम को 11 अंकों से मात दी। इसके साथ ही लड़कियों का कबड्डी शो मैच जालंधर और अमृतसर टीम के बीच हुआ। इसमें जालंधर टीम ने 5 अंकों से जीत हासिल की। मेले के अंत में ठाकुर द्वारा गद्दी बाबा कमल दास लेहल के मुख्य सेवादार महंत जानकी दास व मेला प्रबंधकों ने विजेता खिलाड़ियों सहित मुख्य शख्सियतों को सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधान कश्मीर सिंह नंबरदार, पतविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, मुखविंदर सिंह लेहल, सरदूल सिंह, प्रोफेसर बिक्रम सिंह, कामरेड जोगिंदर पाल, मास्टर सोम नाथ, हरभजन सिंह ठेकेदार, मनजिंदर सिंह, बीपीईओ महिंदर सिंह, एडवोकेट नरपिंदर पाल सिंह लेहल, हरदेव सिंह काहलों, गुरदेव सिंह, प्रेम पाल भगत, निछत्तर सिंह आदि प्रबंधकों के अलावा बड़ी संख्या में लोग हाजिर थे।

गद्दी बाबा कमल दास लेहल में तीन दिवसीय बैसाखी मेला धूमधाम से संपन्न

विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मेला प्रबंधक। -भास्कर

खबरें और भी हैं...