नाड़ को लगी आग के कारण 80 ट्रालियां तूड़ी भी जलकर राख
कलानौर| नाड़ को लगी आग के कारण किसान की करीब 80 ट्रालियां तूड़ी भी आग की चपेट में आने के कारण जलकर राख हो गई। जिसे आसपास के लोगों द्वारा आग पर काबू पाया गया। इस संबंध में किसान गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनका डेरा कलानौर-डेरा बाबा नानक रोड डिफेंस रोड सरजेचक मोड़ पर स्थित है। उनकी 80 ट्रालियां तूड़ी डेरे पर पड़ी हुई थी। पास ही के किसी किसान द्वारा लगाई आग ने तूड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिस कारण देखते ही देखते सारी तूड़ी जलकर राख हो गई। आसपास के लोगों द्वारा पानी डालकर आग पर काबू पाया। वहीं, आग से सड़कों के किनारे लगे पेड़ भी जल गए।