डेरा बाबा नानक| सेहत विभाग की टीम ने एसएमओ डॉ.अमरजीत सिंह सचदेवा की अध्यक्षता में वार्ड नंबर 5 और 6 के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को खसरा और रुबेला के टीके लगाए गए। डॉ. ऊषमा ने कहा कि अभिभावक भी टीकाकरण के प्रति जागरूक हुए हैं। डॉ. सचदेवा ने कहा कि एक मई से अब तक करीब 2103 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। इस अवसर पर दीपक कुमार हेल्थ वर्कर, प्रभजीत कौर एएनएम, कंवलजीत कौर आदि मौजूद रहीं।