सरकारी सीसे स्कूल में पोषण दिवस मनाया
डेरा बाबा नानक | सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कन्या में सीडीपीओ कुसुम शर्मा के नेतृत्व में पोषण दिवस मनाया गया। इस मौके जिला प्रोग्राम अफसर गुरदासपुर सुमनदीप कौर विशेष तौर पर पहुंची। इस दौरान जिन महिलाओं ने नवजात बच्चियों को जन्म दिया था, वह उपस्थित रहीं। इस मौके पर पोषण दिवस की महत्ता के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर रजिंदरपाल कौर, कर्मजीत कौर, मनजीत कौर, परमजीत कौर, राजविंदर कौर, कुलदीप कौर, जस कौर, दविंदर कौर मौजूद थी।