मंदिर प्रबंधक कमेटी ने शिव मंदिर में शनि जयंती मनाई
डेरा बाबा नानक| बाजार जोड़ियां वाला स्थित शिव मंदिर में मंदिर की प्रबंधक कमेटी ने शनि जयंती मनाई। इस मौके प्रबंधक कमेटी ने मंदिर में पंडित हनुमान प्रसा द की अध्यक्षता में हवन यज्ञ किया गया। प्रबंधक कमेटी द्वारा ठंडे मीठे जल की छबील और संगत के लिए विशेष लंगर भंडारा लगाया गया। इस मौके निरंजन लाल, माता केसर देवी, मोहिंदरपाल, रमेश शर्मा, विजय बग्गा, रमेश ढिल्लों, दिनेश महाजन, जनक राज महाजन, कुलवंत सिंह, अनिल रामपाल, सुषमा रामपाल, संतोष कुमारी, लवली, मनोज बग्गा, लव सरना, राजेश डोगरा, रिंपल, सुरिंदर सिंह, रिंकी, विशु रामपाल, रिंकू मरवाहा, करनैल सिंह, सतीश सिंह, रमेश सिंह, निर्मल शर्मा मौजूद थे।