गांव भिखारीवाल में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया
कलानौर। विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक से यूथ कांग्रेस के प्रधान जतिंदर गोरा ने गांव भिखारीवाल में सेमिनार लगाकर लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान नशे के खिलाफ लोगों को एक फिल्म भी दिखाई गई। इस मौके गोरा ने कहा कि नशे के कारण घरों के घर बर्बाद हो रहे हैं। नशे रुपी कोहड़ को खत्म करने के लिए हम सभी को आगे आकर य| करने की जरूरत है। एएसआई सरबजीत सिंह ने कहा कि नशे का व्यापार करने वाले आदमी की सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। यहां निर्मल सिंह, नरिंदर कौर, देवा सिंह, लखविंदर कौर, कुलजीत कौर, मनजोत सिंह, नत्था सिंह, बलराज, आशा वर्कर हरभिंदर कौर व अन्य मौजूद थे।